'अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मैं उससे सॉरी बोलता हूं', पवन सिंह ने 7 साल पुराने विवाद को लेकर मांगी माफी
सिंगर पवन सिंह ने मुंगेर में कार्यक्रम के दौरान ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह से माफी मांगी है। उन्होंने कहा, "अक्षरा मेरा बाबू है...मेरा बेटा है।" उन्होंने अक्षरा के माता-पिता से भी माफी मांगते हुए सॉरी कहा। गौरतलब है, अक्षरा ने पवन पर मारपीट, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाते हुए 2019 में एफआईआर दर्ज कराई थी।