'अखिलेश सर, आप पर ऐसी 100 नौकरियां कुर्बान'; टीचर बोली- पूड़ी खिलाई, पिता का हुआ डिमोशन
लखनऊ (यूपी) में एक निजी स्कूल की दलित टीचर अंजलि मैसी का आरोप है कि उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भंडारे में पूड़ी खिलाई थी जिस कारण उनके पिता को सुपरवाइज़र से सफाईकर्मी बना दिया गया। सपा मुख्यालय पहुंच कर प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंजलि ने अखिलेश से कहा, "बीजेपी की धांधली...दिखाना चाहती हूं...आपके लिए ऐसी 100 नौकरियां कुर्बान हैं।"