'अगर कोई कहे कि नॉनवेज लेकर मंदिर जाना है तो इजाज़त दे दें?', सबरीमाला मामले में SC से सरकार
केंद्र सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज ने सबरीमाला केस में सुप्रीम कोर्ट से पारंपरिक मान्यताओं को संवैधानिक अधिकारों से अलग रखकर देखने का आग्रह किया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि लोगों को नॉनवेज खाने का अधिकार है लेकिन कोई कहे कि मंदिर में नॉनवेज ले जाना है तो इसकी इजाज़त नहीं दे सकते।