'अगर तुम वहां होते...', सैफ ने सर्जरी के तुरंत बाद कही थी यह बात; रो पड़े थे बेटे इब्राहिम
अभिनेता सैफ अली खान के बेटे व ऐक्टर इब्राहिम अली खान ने बताया है कि पिता सैफ ने उनपर हुए जानलेवा हमले के बाद उनसे क्या कहा था। उन्होंने कहा, "सर्जरी के बाद आईसीयू से निकलने पर मैंने उनसे कहा...मैं यहीं हूं पापा। उन्होंने कहा, 'अगर तुम वहां होते तो तुम हमलावर को पीट देते'...यह सुनकर मैं रोने लगा था।"