'अगर भारत बदला नहीं लेता है तो...', जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सीमा से सटे गांव के लोग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सीमा से सटे गांवों के लोगों ने इस हमले को लेकर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए ABP न्यूज़ से कहा है कि अगर भारत इसका बदला नहीं लेता है तो यह हमारे लिए शर्मनाक होगा। वहीं, पाकिस्तानी सीमा से सटे गांवों के लोगों ने पुराने बंकरों की सफाई शुरू कर दी है।