'अगला निशाना कोई भी हो सकता है', टाइगर पर हमले के बाद अंडरवर्ल्ड की वापसी के खौफ में सेलेब्स
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बॉलीवुड सितारों को 1990 के दशक जैसा अंडरवर्ल्ड वाला दौर लौटने का डर सता रहा है। एक 57-वर्षीय अभिनेता ने HT से कहा, "अगर टाइगर को निशाना बनाया जा सकता है तो हममें से कोई भी अगला निशाना हो सकता है।" एक अन्य अभिनेता ने कहा कि इससे वह बेहद डरे हुए हैं।