'अचानक घुसा पानी, सारे रास्ते बंद हो गए' नेपाल में 9 दिन बाद ज़िंदा बचाए गए शख्स ने सुनाई आपबीती
नेपाल में भयंकर बाढ़ के 9-दिन बाद त्रिशूली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट टनल से ज़िंदा बचाए गए एक शख्स ने कहा है, "खतरे की चेतावनी मिलते ही मैं लोगों को बाहर निकालने में लग गया।" शख्स ने आगे कहा, "अचानक तेज़ी से पानी अंदर आने लगा...बाहर निकलने के सारे रास्ते बंद हो गए...टनल इतनी लंबी थी कि देखते-ही-देखते सब अंदर फंस गए।"