'अनुपमा' के सेट पर पहुंची पुलिस, गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करने के आरोप में ले गई थाने: रिपोर्ट्स

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी शो अनुपमा में राजा का रोल करने वाले अभिनेता जतिन सूरी पर उनकी गर्लफ्रेंड ने ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस सेट पर पहुंची और उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले गई। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड भी मौजूद थी। हालांकि जतिन ने इन दावों को अफवाह बताया है।

Load More