'अनुपमा' के सेट पर लगी भीषण आग, करोड़ों रुपए का हुआ नुकसान
मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित फिल्म सिटी में टीवी शो 'अनुपमा' के सेट पर सोमवार सुबह भीषण आग लग गई जिसमें करोड़ों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। हादसे के समय कई कर्मचारी व क्रू मेंबर मौके पर मौजूद थे जो सुरक्षित हैं। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।