'अनुपमा' सीरियल से अलग हुए गौरव खन्ना, कहा- 'अनुज कपाड़िया' का चैप्टर बंद हो गया है
लोकप्रिय टीवी सीरियल 'अनुपमा' में 'अनुज कपाड़िया' का किरदार निभाने वाले ऐक्टर गौरव खन्ना ने इस सीरियल से अलग होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "अभी के लिए अनुज का चैप्टर बंद हो गया है लेकिन यह कोमा है, फुल स्टॉप नहीं है। अगर स्टोरी की डिमांड होगी और मेरा शेड्यूल अनुमति देगा तो मुझे लौटने में खुशी होगी।"