'अनलिमिटेड रील्स, किस', ₹500-₹6500 में गरबा पार्टनर रेंट करने के ऐड वायरल; चेतावनी जारी
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, गरबा पार्टनर रेंट करने के कई ऐड वायरल हुए हैं जिसमें ₹500 से ₹6,500 तक के बेसिक, मिड और टॉप पैकेज शामिल हैं। टॉप पैकेज में 'पूरे दिन' गरबा, हाथ पकड़ना, अनलिमिटेड रील्स/फोटोज़ और किस शामिल हैं। अहमदाबाद (गुजरात) पुलिस ने 'रेंट अ गरबा पार्टनर' के विज्ञापनों और पोस्ट के खिलाफ सार्वजनिक चेतावनी जारी की है।