'अपने मुल्क को चीन के पास गिरवी रखते हो...', पाक को लेकर ओवैसी का पुराना भाषण हुआ वायरल
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का एक पुराना भाषण वायरल हुआ है जिसमें वह पाकिस्तान को लेकर कह रहे हैं, "भारत से पंगा मत लो, भारत बहुत आगे है।" उन्होंने कहा, "अपने मुल्क को चीन के पास गिरवी रखते हो और इस्लाम की बात करते हो। चीन ने...20 लाख मुसलमानों को कैद में रखा है...उन्हें जबरन सुअर खिलाया जा रहा है।"