'अब्दुल्ला' बने 'दारोगा सिंह' ने 8 साल बाद हिंदू धर्म में की वापसी
सीतापुर (यूपी) में 8 साल पहले परिवार समेत मुस्लिम बने शख्स ने अपने बेटे के साथ हिंदू धर्म में वापसी की है। शख्स ने अपना नाम 'अब्दुल्ला' से बदलकर फिर से 'दारोगा सिंह' रख लिया है। शख्स ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उसे झूठे मामले में फंसाया था और मदद का भरोसा देकर इस्लाम कबूल कराया था।