'अभी मैं आराम कर रहा हूं', Gen Z कर्मी ने बॉस को दिए ऐसे-ऐसे जवाब की वायरल हो गई चैट
ऑनलाइन एक वॉट्सऐप चैट वायरल हो रही है जिसमें कथित तौर पर एक जेन ज़ी कर्मचारी अपने बॉस से कह रहा है, "सर नहीं आ पाऊंगा फीवर बढ़ गया है।" इसपर बॉस ने कहा, "चलो डॉक्टर के पास चलते हैं।" फिर कर्मी ने एक अन्य मेसेज में लिखा, "स्कूल स्टूडेंट नहीं हूं...अभी आराम कर रहा हूं। कॉल रिप्लाई नहीं करूंगा।"