अमेरिका में भारतीयों की अवैध घुसपैठ में आई कमी, 2023 के बाद 69% घटी
यूएस कस्टम ऐंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) के नए आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 में मई महीने तक अमेरिकी सीमा पर केवल 20,614 भारतीय प्रवासियों को अवैध रूप से घुसते हुए पकड़ा गया है। यह आंकड़ा साल 2023 की इसी अवधि की तुलना में 69% कम है। गौरतलब है कि 2023 में यह संख्या 67,000 के पार पहुंच गई थी।