'अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट' में चीनी रोबोट्स ने दिया मार्शल आर्ट्स डेमोनस्ट्रेशन, वीडियो आया सामने
'अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट' के क्वॉर्टर फाइनल में चीन के यूनिट्री जी1 ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने मानव कलाकारों के साथ तालमेल बिठाते हुए मार्शल आर्ट्स डांस किया जिसका वीडियो सामने आया है। डांसर वू यूफेई के नेतृत्व में रोबोट्स और कलाकारों ने किक, पंच, फ्लिप और कलाबाज़ियां दिखाईं। रोबोट्स ने परफॉर्मेंस के दौरान म्यूज़िक के साथ लयबद्ध तरीके से तालमेल बनाए रखा।