'अयोध्या धाम जंक्शन की बाउंड्री वॉल' गिरने को लेकर रेलवे ने दिया स्पष्टीकरण

उत्तर रेलवे ने 'उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम जंक्शन की बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा ढहने' की खबरों पर स्पष्टीकरण दिया है। रेलवे ने कहा, "यह दीवार मुख्य स्टेशन भवन का हिस्सा नहीं बल्कि रेलवे और निजी भूमि के बीच है।" बकौल रेलवे, कुछ लोगों द्वारा खुदाई किए जाने और निजी क्षेत्र में जलभराव के कारण दीवार ढह गई है।

Load More