'अरे 1 सेकेंड' दिल्ली पहुंचने पर प्लेन से हिरासत में लिए गए दीपके का वीडियो हुआ वायरल
दिल्ली पहुंचे CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को प्लेन में हिरासत में लिए जाने का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में वह पुलिसकर्मियों से कहते दिख रहे हैं, "अरे, एक सेकेंड...मैं बैग ले लूं अपना?" जब दीपके ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि वह गिरफ्तार होने दिल्ली आए हैं तो पुलिस ने उनसे कहा, "यह गिरफ्तारी नहीं...कृपया सहयोग करें।"