'अरे यह वैभव सूर्यवंशी तो...', राजीव शुक्ला ने उनकी ऐतिहासिक पारी पर दी प्रतिक्रिया
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आरआर के 14 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X पर लिखा, "अरे यह वैभव सूर्यवंशी तो कमाल का बल्लेबाज़ है। उम्र 14 साल और 35 गेंद में शतक बना दिया। क्या गज़ब प्रतिभा भारतीय क्रिकेट ने खोजी है।" वैभव ने सोमवार को जीटी के खिलाफ 101(38) रन बनाए।