'अश्लील वीडियो शेयर करती हो' का डर दिखाकर एमपी में फेक पुलिसकर्मी ने छात्राओं को किया ब्लैकमेल
जबलपुर (एमपी) में फर्ज़ी पुलिसकर्मी बनकर एक शख्स द्वारा एक महिला कॉलेज की करीब 70 छात्राओं को ब्लैकमेल किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी, छात्राओं को 'सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें-वीडियो अपलोड करने' का आरोप लगाकर केस दर्ज करने की धमकी देता था। बकौल पुलिस, आरोपी एआई से छात्राओं की अश्लील तस्वीरें-वीडियो बनाता था।