असम में भारी बारिश से आई बाढ़ में 1 लाख से अधिक लोग हुए प्रभावित
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, राज्य में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ से 309 गांवों के 1 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बकौल प्रबंधन, राज्य में जारी लगातार बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र और बराक के अलावा विभिन्न सहायक नदियों के जलस्तर बढ़ते जा रहे हैं जिसके चलते राज्य के 14-ज़िले बाढ़ की चपेट में हैं।