'असली आतंकी को पहचानो...', पहलगाम हमले पर पोस्ट लिखकर घिरी लखनऊ की महिला प्रोफेसर
लखनऊ यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर डॉ. माद्री काकोटी का पहलगाम हमले पर लिखा गया पोस्ट पाकिस्तान में वायरल हो गया है जिसके बाद उनकी आलोचना हो रही है। माद्री ने लिखा, "धर्म पूछकर गोली मारना आतंकवाद है और धर्म पूछकर लिंच करना, धर्म पूछकर नौकरी से निकालना, धर्म पूछकर घर बुलडोज़ करना वगैरह-वगैरह भी आतंकवाद है। असली आतंकी को पहचानो!"