'आंखों की गुस्ताखियां' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी शनाया कपूर: रिपोर्ट
'पीपिंगमून' की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता संजय कपूर की बेटी व ऐक्ट्रेस शनाया कपूर फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। रिपोर्ट है कि अभिनेता विक्रांत मैसी इस फिल्म में दृष्टिहीन संगीतकार का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म की पटकथा मशहूर भारतीय लेखक रस्किन बॉन्ड की लघु कहानी 'द आइज़ हैव इट' पर आधारित होगी।