'आंखों पर पट्टी, गाली-गलौज'...BSF जवान पूर्णम ने बताया पाकिस्तान ने उनके साथ कैसे की बर्बरता
पाकिस्तान की कैद से छूटे बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ ने कहा है कि पाकिस्तान में उन्हें आंखों पर पट्टी बांधकर रखा गया था और उनसे गाली-गलौज की गई। उन्होंने कहा, "मुझे जेल की कोठरी में भी रखा गया...मुझसे बीएसएफ की तैनाती के बारे में पूछताछ की गई और इंटरनैशनल बॉर्डर पर तैनात सीनियर ऑफिसर्स की जानकारी भी मांगी गई।"