आज से खुले हैं 4 नए IPO, क्या हैं इनके प्राइस बैंड?
एसएमई सेग्मेंट में शुक्रवार को 4 नए आईपीओ खुल गए और ये 16 जुलाई को बंद होंगे। सति पॉली प्लास्ट आईपीओ (प्राइस बैंड ₹123-130/शेयर), थ्री एम पेपर बोर्ड्स आईपीओ (प्राइस बैंड ₹67-69/शेयर), प्राइज़र विज़टेक आईपीओ (प्राइस बैंड ₹82-87/ शेयर) और ऐलिया कॉमोडिटीज़ आईपीओ (प्राइस बैंड ₹91-95/शेयर) शुक्रवार से खुले हैं। सभी आईपीओ शेयर बाज़ार में 22 जुलाई को लिस्ट होंगे।