'आतंकी' क्रैश कराना चाहता था फ्लाईदुबई का विमान, इज़रायलियों को मारना चाहता था: इज़रायली मंत्री
एएफपी के मुताबिक, इज़रायल के सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर ने कहा है कि फ्लाईदुबई के विमान के दुबई से तेल अवीव जाते हुए सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करने की घटना 'आतंकी हमला' है। उन्होंने कहा कि आतंकी फ्लाईदुबई के विमान को क्रैश कराते हुए इज़रायलियों को मारना चाहता था। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी को-पायलट ओमानी नागरिक है।