'आत्मनिर्भर भारत' के तहत अपने डॉग स्क्वॉड में देसी नस्ल के कुत्ते शामिल करेगी असम राइफल्स
भारतीय अर्धसैनिक बल असम राइफल्स 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत अपने डॉग स्क्वॉड में 'तांगखुल हुई' और 'कोम्बाई' जैसे भारतीय नस्ल के कुत्तों को शामिल करेगी। एक अधिकारी ने कहा, "कुत्तों की नस्ल की पहचान से लेकर उन्हें बल में शामिल करने तक के विभिन्न चरण हैं...हम अप्रैल में कोम्बाई नस्ल के 2 नर और 8 मादा कुत्तों को शामिल करेंगे।''