आम आदमी पार्टी (आप) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में खाता खोलते हुए डोडा सीट जीत ली है। पार्टी के मेहराज मलिक ने भाजपा के उम्मीदवार के खिलाफ 4,500 से अधिक मतों से जीत दर्ज की है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आप (मलिक) बहुत अच्छा चुनाव लड़े। पांचवें राज्य में विधायक बनने पर पूरी पार्टी को बधाई।"