'आप' ने हरियाणा चुनाव के लिए जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

'आप' ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 9 और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल को चुनाव हराने वाले प्रोफेसर छत्रपाल सिंह को बरवाला से टिकट दिया। फरीदाबाद से प्रवेश मेहता, तिगांव से अभाष चंदेला व आदमपुर से भूपेंद्र बेनीवाल को टिकट मिला। सोमवार को पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

Load More