'आप' ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 20 उम्मीदवारों की पहली सूची
आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने नारायणगढ़ से गुरपाल सिंह, कलायत से अनुराग ढांडा, रोहतक से बिजेंद्र हुड्डा और बल्लभगढ़ से रविंदर फौजदार को टिकट दिया है। इस चुनाव के लिए कांग्रेस और 'आप' में फिलहाल गठबंधन को लेकर फैसला नहीं हो पाया है।