'आप' में शामिल हुईं पंजाबी ऐक्ट्रेस सोनिया मान, अरविंद केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता
पंजाबी ऐक्ट्रेस सोनिया मान पंजाब में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं और उन्हें 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सदस्यता दिलाई है। सोनिया मान पंजाब के किसान नेता एस बलदेव सिंह मान की बेटी हैं। सोनिया ने पंजाबी, तेलुगू, हिंदी और मलयालम फिल्मों में काम किया है। 'आप' पंजाब ने X पर तस्वीर शेयर कर उनका स्वागत किया।