'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान की न्यायिक हिरासत 7 अक्टूबर तक बढ़ाई गई
दिल्ली की एक अदालत ने धन शोधन के एक मामले में ओखला से 'आम आदमी पार्टी' के विधायक अमानतुल्लाह खान की न्यायिक हिरासत 7-अक्टूबर तक बढ़ा दी है। ईडी ने 2-सितंबर को खान को गिरफ्तार किया था। ईडी ने कहा था कि अगर खान को रिहा किया गया तो वह गवाहों को प्रभावित और जांच को बाधित कर सकते हैं।