'आप' विधायक नरेश बाल्यान की पुलिस हिरासत 13 दिसंबर तक बढ़ाई गई
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को मकोका केस में गिरफ्तार 'आप' विधायक नरेश बाल्यान को 13 दिसंबर तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 30 नवंबर को जबरन वसूली के मामले में बाल्यान को गिरफ्तार किया था जिसमें उन्हें जमानत मिलने के बाद मकोका के केस में गिरफ्तार कर लिया गया था।