'आप' सांसद मालीवाल ने 'INDIA' के बड़े नेताओं को पत्र लिखकर मिलने के लिए मांगा समय
'आप' सांसद स्वाति मालीवाल ने उनके साथ हुई मारपीट के मामले में 'INDIA' ब्लॉक के बड़े नेताओं को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है। उन्होंने लिखा, "मैंने महिला आयोग को ऊंचे मुकाम पर पहुंचाया लेकिन दुख की बात है कि पहले मुझे मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) के घर पर बुरी तरह पीटा गया और फिर मेरा चरित्र हरण किया गया।"