'आप' सांसद राघव चड्ढा ने संसद में रखी शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग
'आप' के सांसद राघव चड्ढा ने संसद में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को भारत रत्न देकर उनके बलिदान को राष्ट्र का सर्वोच्च सम्मान देने की मांग की है। उन्होंने कहा, "भगत सिंह ने अपनी जवानी, सपने व पूरी ज़िंदगी देश की आज़ादी के लिए कुर्बान कर दी।" बकौल राघव, 93-वर्ष बीतने के बावजूद उन्हें (भगत सिंह) सम्मान नहीं दे पाए हैं।