'आप कुंवारी हैं, शादी के बाद कहीं और चली जाएंगी', UP में बैंक ने युवती को नहीं दिया लोन
अलीगढ़ (यूपी) में बैंक ने 'आप अविवाहित हैं, शादी के बाद कहीं और चली जाएंगी, लोन की वसूली नहीं हो पाएगी' कहकर एक युवती का लोन एप्लिकेशन कैंसल कर दिया है। युवती ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी ऋण योजना के तहत लोन मांगा था। ऐसे कई मामले सामने आने पर ज़िलाधिकारी ने निरस्त आवेदनों की दोबारा जांच के आदेश दिए हैं।