'आप सबकुछ बंद नहीं कर सकते' CJP प्रोटेस्ट से पहले 57 मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने पर SC
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन बंद करने, ट्रेनें रद्द करने और आवाजाही पर पाबंदियां लगाने पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, "हम मेट्रो-सेवाएं बंद होने से परेशान हैं...आप सबकुछ नहीं रोक सकते...मेट्रो फ्रीक्वेंसी कम कर सकते हैं...लेकिन पूरा बंद नहीं कर सकते।"