'आप हमारे बच्चे के परफेक्ट पिता बनेंगे': नागा चैतन्य संग शादी के अनदेखे वीडियो में समांथा
ऐक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु और अभिनेता (अब पूर्व पति) नागा चैतन्य की शादी का एक अनदेखा वीडियो सामने आया है। इसमें चैतन्य को अपना 'प्रिंस चार्मिंग' बताते हुए समांथा रोते हुए कह रही हैं, "आप बहुत अच्छे इंसान हैं...एक दिन आप हमारे बच्चे के परफेक्ट पिता बनेंगे।" गौरतलब है, नागा चैतन्य और समांथा साल 2021 में अलग हो गए थे।