'आपके कूरियर में ड्रग्स निकला है'; क्या आपको भी आया ऐसा कॉल? हो जाएं अलर्ट
एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट कंपनी फेडएक्स ने 'झूठे ड्रग्स कूरियर' के नाम पर लोगों से ठगी होने के बीच अलर्ट जारी कर कहा है, "हम कभी अनचाहे कॉल/ईमेल/टेक्स्ट नहीं करते...हमारा किसी सरकारी एजेंसी से संबंध नहीं है।" दरअसल, ठग आपके नाम के पार्सल में ड्रग्स मिलने का दावा कर नकली पुलिस/ईडी से जोड़ते हैं जो कार्रवाई की धमकी देकर पैसे मांगते हैं।