'आवेशम' फेम फहाद को टॉम क्रूज़ की फिल्म में काम करने का मिला था ऑफर, ठुकराने की बताई वजह
'आवेशम' फिल्म के लीड ऐक्टर फहाद फासिल को हॉलीवुड ऐक्टर टॉम क्रूज़ की फिल्म 'डिगर' में काम करने का मौका मिला था। बकौल फासिल, निर्माताओं ने उनसे अपना उच्चारण सुधारने के लिए अमेरिका जाकर 3-4 महीने रहने को कहा था लेकिन वे इसके लिए पैसे देने को तैयार नहीं थे। फासिल ने इसी कारण से फिल्म में रोल ठुकरा दिया।