'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' विवाद मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने राखी सावंत को भेजा समन
महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' शो से जुड़े विवाद में राखी सावंत को 27 फरवरी को बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा है। राखी शो के एक एपिसोड में बतौर गेस्ट शामिल हुई थीं। गौरतलब है कि 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' शो में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया ने माता-पिता के सेक्स पर विवादित टिप्पणी की थी।