'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' शो विवाद में आशीष चंचलानी पहुंचे SC, की केस रद्द करने की मांग

'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' शो विवाद को लेकर यूट्यूबर आशीष चंचलानी गुवाहाटी (असम) में दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने या उसे मुंबई स्थानांतरित करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। वह शो में भद्दी टिप्पणियों के कारण दर्ज मामले में नामजद लोगों में से एक हैं। 12 फरवरी को गुवाहाटी हाईकोर्ट ने चंचलानी को अग्रिम ज़मानत दे दी थी।

Load More