'इंडियाना जोन्स- द टेंपल ऑफ डूम' में हैरिसन द्वारा पहनी गई टोपी ₹5 करोड़ में हुई नीलाम
फिल्म 'इंडियाना जोन्स- द टेंपल ऑफ डूम' में ऐक्टर हैरिसन फोर्ड द्वारा पहनी गई टोपी लॉस ऐंजिलिस (अमेरिका) में ₹5.28 करोड़ में नीलाम हुई है। प्रॉपस्टोर नामक नीलामी घर ने बताया कि लंदन की हर्बर्ट जॉनसन हैट कंपनी द्वारा निर्मित इस टोपी के अंदर की परत पर सोने के रंग के मोनोग्राम वाले कंपनी के प्रारंभिक अक्षर "IJ" अंकित हैं।