'इंडियन आइडल-15' में बतौर गेस्ट शामिल हुए उदित नारायण, मेकर्स के फैसले पर भड़के लोग
सिंगर उदित नारायण के 'इंडियन आइडल-15' में गेस्ट के रूप में शामिल होने पर लोग मेकर्स के फैसले की ऑनलाइन आलोचना कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा, "इंडियन आइडल ने अपनी बची-खुची विश्वसनीयता भी खो दी है।" दरअसल, नारायण का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक महिला फैन को होठों पर किस करते नज़र आ रहे थे।