'इंडियन स्टेट' वाले बयान को लेकर असम में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई FIR
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ गुवाहाटी (असम) के पान बाज़ार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर राहुल के हाल ही में दिए गए 'इंडियन स्टेट' वाले बयान को लेकर दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता मोनजीत चेतिया ने कहा कि राहुल के बयान से भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरा हो सकता है।