'इंशाल्लाह' वाले कमेंट के बाद ऐक्ट्रेस ऐन हैथवे को फैन ने गिफ्ट की कुरान
'द डेविल वियर्स प्राडा 2' के लंदन प्रीमियर के दौरान अभिनेत्री ऐन हैथवे को एक फैन ने कुरान भेंट की है। दरअसल, एक इंटरव्यू में ऐन ने 'इंशाल्लाह' कहा था। अभिनेत्री ने कहा था, "मैं लंबी और स्वस्थ ज़िंदगी जीना चाहती हूं...इंशाल्लाह।" गौरतलब है, पीपल मैगज़ीन ने उन्हें हाल ही में '2026 की विश्व की सबसे खूबसूरत स्टार' चुना था।