‘इंसानी’ हुनर दिखाने वाले कर्मचारियों को EY क्यों दे रही है करोड़ों का इनाम?
EY अमेरिका में कर्मचारियों को ₹950-करोड़ के बोनस-इनाम देने की योजना बना रही है। इसके लिए उन कर्मचारियों को अहम माना जाएगा जो बिजनेस की समझ, सही फैसले लेने और बदलाव के साथ ढलने जैसे मानवीय कौशल विकसित करेंगे। कंपनी का मकसद AI के दौर में ऐसी वर्कफोर्स तैयार करना है जिसकी इंसानी विशेषज्ञता की अहमियत ग्राहकों को साफ दिखे।