'इतनी फोर्स मंगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा' धरने पर बैठे DDU के छात्रों को गोरखपुर के दारोगा की धमकी
गोरखपुर (यूपी) की दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी में धरने पर बैठे छात्रों को धमकाते एक दारोगा का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में गुस्से से तिलमिलाए दारोगा गाली देते हुए कहते हैं, "यह शांतिपूर्ण धरना है?...इतनी फोर्स मंगाऊंगा, ठंडा कर दूंगा...यह गोरखपुर पुलिस है।" प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे प्रॉक्टर व छात्रों के बीच नोकझोंक के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।