'इमरजेंसी' बनी कंगना की पिछले 5 साल की सबसे बड़ी ओपनर, पहले दिन कमाए ₹2.35 करोड़
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' ने ओपनिंग डे पर देश में ₹2.35 करोड़ की कमाई की है। इससे कंगना को पिछले 5 साल में सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है। कंगना की 'तेजस' (2023) ने ओपनिंग डे पर ₹1.25 करोड़ कमाए थे जबकि 2022 में आई धाकड़ ने ₹55 लाख की कमाई की थी।