'इमरजेंसी' में सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कोई दृश्य नहीं: मंत्री रवनीत बिट्टू
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा है कि अभिनेत्री कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' में ऐसा कोई दृश्य नहीं है जो सिखों या पंजाबियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाए। उन्होंने कहा, "जो भी इस फिल्म का विरोध करता है वह नहीं चाहता कि इंदिरा गांधी की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जो किया उसकी सच्चाई लोगों के सामने आए।"